लखीमपुर: लखीमपुर खीरी में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया, गुरुद्वारा निर्मल आश्रम से निकली भव्य शोभायात्रा
लखीमपुर खीरी जिले में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज बुधवार को शहर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरुद्वारा निर्मल आश्रम से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें सजे हुए पंच प्यारे और सिख संगत ने नगरभर में एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।