राजगढ़: राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में खुजनेर में आयोजित किया किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम
खुजनेर के नगर परिषद सभागार में राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर की मौजूदगी में गुरुवार को सुबह 11 बजे करीब किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खाद बीज अनुदान योजना, ड्रिप सिंचाई सहित अन्य के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।