फतेहाबाद: हरियाणा में 6 अगस्त से 3 दिन की हड़ताल, कर्मचारी सरकार पर नाराज
हरियाणा के नगरपालिका और फायर ब्रिगेड कर्मचारी 13 मई के समझौते को लागू न करने पर 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। फतेहाबाद में हुई रैली में सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया गया है। सरकार को 5 अगस्त तक समय दिया गया है, नहीं तो आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा।