बेतिया में शौच के लिए घर से बाहर निकली एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब अपने पति के साथ आरोपी के घर शिकायत की, तो आरोपी पक्ष ने पति के साथ मारपीट की। इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।