मंझनपुर: अस्करनपुर मंगरोहनी में अवैध स्विमिंग पूल में दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अस्करनपुर मंगरोहनी स्थित अवैध तरीके से संचालित स्विमिंग पूल में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंझनपुर के बंधवा रजबर निवासी अवधेश कुमार लोधी अपने दोस्तों के साथ अस्करनपुर मंगरोहनी गए थे।