खरौंधी: खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का मामला गरमाया, 8 छात्राएं फिर बीमार, आक्रोशित लोगों ने तोड़ा ताला
गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का मामला शनिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार शाम कथित रूप से दूषित पानी पीने के बाद बीमार हुई छात्राओं में से आठ की तबीयत शनिवार को फिर बिगड़ गई, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को करीब 100 छात्राओं का इलाज भवनाथपुर और श्री बंशीधर नगर के अस्पतालों में कराया गया