नवगछिया: वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप
रंगरा गांव में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर 3000 रुपये वसूलने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वार्ड संख्या-6 निवासी वकील मंडल ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने खुद को प्रखंड कर्मियों का करीबी बताकर उनसे राशि ली। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। रंगरा बीडीओ अन्नू भारती ने कहा कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा