डॉ. अंबेडकर नगर: जुलवानिया में पानी संकट खत्म, प्रशासन ने टैंकर और टंकी से दी राहत
महू तहसील के ग्राम जुलवानिया में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बुधवार 12 बजे राहत मिली है। प्रशासन ने तत्काल टैंकर और पानी की टंकी की व्यवस्था कर जल आपूर्ति सुनिश्चित की, जिससे गांव में पानी की समस्या का समाधान हो गया। बता दे की जुलवानिया गांव के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर जल संकट को लेकर कई बार शिकायत की थी जिसका आज से समाधान कर दिया गया है