हसनगंज: उन्नाव के थाना सोहरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत भैसौरा मोड़ पर कार और बाइक की भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 1 बजे भैसौरा मोड़ के पास एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।