चक्रधरपुर स्थित गोल्डन वेंकवेट हॉल में बुधवार को परम श्रद्धेय गुरु जी चंद्र भानु सतपति के जन्मदिवस पर श्री शिरडी साईं भक्त मंडल एवं शीतला मंदिर पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 26वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन बुधवार शाम साढ़े पांच बजे किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव उपस्थित थे।