गोपालगंज: सदर अस्पताल में सक्रिय दलालों ने मरीजों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, 40 हजार रुपए की कर ली ठगी, शिकायत
सदर अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को सीटी स्कैन कराने के नाम पर दलाल ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही वहां मौजूद चिकित्सक ने गंभीर चोट का हवाला देकर दो दिनों तक भर्ती रखकर 40 हजार रुपए की ठगी कर लिया। वही पीड़ित परिवार ने सिविल सर्जन से इसकी शिकायत की।