चम्पावत: माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का जनपद चंपावत के टनकपुर में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम
जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार *माननीय मुख्यमंत्री जी आगमन 16 मई 2025 को अपराह्न 04:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में होगा, जहां वह विकास कार्यों का शिलान्यास एवं प्रबुद्धजनों और वरिष्ठजनों तथा जन सामान्य से भेंट वार्ता करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 5:00 बजे खटीमा को प्रस्थान करेंगे।