चम्पावत: उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा- भाजपा का उदासीन रवैया
अपने कार्यालय में उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा सरकार है मुख्यमंत्री स्वयं चंपावत से विधायक हैं लेकिन बनबसा में करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियों का बंटवारा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के उदासीन रवैया के कारण करोड़ों रुपए की संपत्ति पर अभी तक उत्तराखंड को अधिकार नहीं मिल पाया है।