गुण्डरदेही: अर्जुन्दा से बालोद की ओर जा रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर कोंगनी पुल से टकराई
बालोद ज़िले में हादसे दिन बाद दिन बढ़ते जा रहे हैं पुलिस प्रशासन लगातार वाहन चालकों से अपने वाहनों को तेज गति से नहीं चलाने हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने लगातार अपील कर रही है इसके बावजूद भी कई वाहन चालक अपने वाहनों को जल्दी पहुँचने के चक्कर में काफ़ी तेज़ गति से चलाते हैं जिसका खामियाजा हमेशा ऐसे ही बड़े दुर्घटनाओं के रूप में देखने को मिलता है, अर्जुन्दा से बालोद की ओर जा रही एक तेज रफ़्तार सफ़ेद कलर की कार अनियंत्रित होकर को कोंगनी पुल से जाकर टकरा गई।