गुना कैंट थाना पुलिस ने अपहरण फिरौती के फरार आरोपी को पकड़ा है। 26 नवंबर को थाना प्रभारी ने कहा, 26 मई 2023 को पवन रजक, मनीष प्रजापति और एक अन्य ने विशाल पुत्र कोमल सिंह सिलावट निवासी आरोन का अपहरण कर ₹10000 की फिरौती ली थी। एसपी ने गिरफ्तारी पर ₹10000 का इनाम घोषित किया था। बीते रोज मुख्य आरोपी पवन रजक निवासी श्री राम कॉलोनी गुना को गिरफ्तार किया गया।