सांगानेर: जयपुर संभाग सहित राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी, 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर लगातार जारी है। वही जयपुर ग्रामीण और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम की मिजाज के बाद कई इलाकों में चने के आकार के ओले गिरे और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के घर उड़ गए।