गोरखपुर: गीडा निवासी फार्मासिस्ट पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब, प्रेस वार्ता कर जनता से की मोदी जी को फिर से पीएम बनाने की अपील
अपने पूरे परिवार के साथ गीडा थाना क्षेत्र का रहने वाला फार्मासिस्ट गोरखपुर प्रेस क्लब पर पहुंचा, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से भारत सरकार का प्रधानमंत्री बनने के लिए जनता से अपील की है, उसने कहा कि उनके हाथों देश सुरक्षित है, भारत की जनता करें पुकार अबकी बार फिर से मोदी सरकार।