राजगढ़: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजगढ़ में 352 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर राजगढ़ जिले के प्रसिद्ध भैंसवा माता में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब 352 करोड रुपए की लागत के 31 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल भी मौजूद रहे।