बक्सर जिले के शिक्षको ने राज्य स्तरीय टीएलएम मेले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया है। उर्दू मध्य विद्यालय नवानगर के शिक्षक मोहम्मद मुमताज अली ने उर्दू विषय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जबकि शिक्षिका श्वेता पांडे ने अंग्रेजी विषय में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से शुक्रवार को जानकारी दी गई।