लोहरदगा के वार्ड नं. 07 स्थित टंगरा टोली में बुधवार शाम 5:00 बजे भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली, जिससे माहौल और भी रंगीन व उत्साहपूर्ण हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान वार्ड पार्षद कमलेश कुमार उपस्थित थे।