लोहरदगा: बक्शी डीपा के समीप बाइक और ऑटो की टक्कर में कई लोग घायल, जय श्रीराम समिति ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार बक्शी दीपा के समीप बाइक संख्या jh08 h5529 ने तेज रफ्तार से सीधे ऑटो को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार भड़गांव निवासी सूरज उरांव, विनोद उरांव, ऑटो सवार सेन्हा निवासी शिवप्रसाद साहू का पुत्र संदीप साहू गंभीर रूप से घायल है! वही एक युवक को हल्का चोट लगी है बुधवार 11:30 बजे सभी 4 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा था!