चंदौली: नेगुरा स्थित ससुराल पहुंचे युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में ससुराल आए युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुंभापुर निवासी अरविंद चौहान (32) को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पेट से विषाक्त पदार्थ निकाल दिया गया है, इलाज जारी है।