मेरा युवा भारत मधेपुरा के तत्वावधान में शंकरपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय झरकाहा नंबर वन के खेल मैदान में सोमवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख स्मिता आनंद, मुखिया कुंदन कुमार और विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिलेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।