रघुराजनगर नगरी: मैहर मे चल रही कमिश्नर की बैठक के दौरान वाशरूम जाने वालो पर कमिश्नर हुए नाराज,वॉशरूम जाने वाले अधिकारियों का कराया टेस्ट
संभागीय कमिश्नर शिलेन्द्र सिँह आज गुरुवार को मैहर दौरे पर रहे, मैहर मे आयोजित कमिश्नर की पहली बैठक के दौरान एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। मीटिंग छोड़कर बार-बार वाशरूम जाने वाले अधिकारियों पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए उनका शुगर टेस्ट कराने के आदेश दे दिए, कमिश्नर का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल बैठक कक्ष के बाहर ही विशेष शिविर लगा दिया