जिला जेल बालोद से साइबर सेल और बालोद पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने यह मोबाइल बैरक नंबर-6 के सामने मिट्टी के ढेर से बरामद किया। इसी मोबाइल से मास्टरमाइंड अश्विनी डड़सेना ने आरोपी मोहम्मद फैजान को हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू पर हमला करने के निर्देश दिए थे।