धौरहरा: डिहुवा गांव में एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल
आज सोमवार को दोपहर का दिन 12:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया है।कि उनका पुत्र श्याम निवासी गांव डिहुवा कोतवाली क्षेत्र धोराहरा का निवासी था। जो बीती देर रात अपने चचेरे भाईयो के साथ बाइक पर सवार होकर पतरासी डीजल लेने गया था। जहां से घर वापस आते समय पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें श्याम की मौके पर मौत हो गई वहीं भाई गंभीर रूप से हुए घायल।