पीपलदा: इटावा के अंबेडकर सर्किल पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों को बताया किसान विरोधी
Pipalda, Kota | Nov 6, 2024 जिले के पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में नहरी पानी , डीएपी खाद की किल्लत, खरीफ की खराब फसलों का मुआवजा देने सहित किसानों की 5 मांगो को लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर 1बजे अंबेडकर सर्किल पर पहुंचकर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। वही केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया।