पीपलदा: खातोली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान बड़ी नहर से 51 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 5, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान बड़ी नहर से 51 देशी शराब के पव्वो के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर के कार्यालय से मंगलवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया की पुलिस जाप्ते ने गश्त के दौरान प्लास्टिक का कट्टा ले जाते एक व्यक्ति को रोका और चेक किया तो उसमें 51 देशी शराब के पव्वे मिले ।