पीपलदा: अयाना पुलिस ने पीपल्दा खुर्द गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, ₹22850 बरामद
Pipalda, Kota | Nov 4, 2024 जिले की अयाना पुलिस ने पीपल्दा खुर्द गांव में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तो पर दांव लगाते हुए 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों से 22850 रुपये बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने सोमवार शाम पोने 5 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि अयाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपल्दा खुर्द गांव में ताश के पत्तो पर दांव लगा रहे है।