पीपलदा: पीपल्दा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक पटेल के नेतृत्व में कल प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी
Pipalda, Kota | Nov 5, 2024 किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को पीपल्दा विधायक चेतन पटेल के नेतृत्व में इटावा में प्रदर्शन कर ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया जावेगा। विधायक चेतन पटेल ने मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पूरे पीपल्दा क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत चल रही है।किसान खाद के लिए मारे मारे फिर रहे है।हालत यह है कि किसान रवि की फसलों की बुवाई नही कर पा रहे है।