सीतापुर: कसरैला में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, साइकिल सवार व्यक्ति हुआ घायल
कसरैला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया घायल बुजुर्ग को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल बुजुर्ग को सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल में लाकर पुलिस ने भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने हालात को गंभीर बताई है।