छिंदवाड़ा नगर: हत्या के आरोपी ने पैरोल से भागकर की चोरी, छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर 18 मामले दर्ज
छिंदवाड़ा की कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो हत्या और लूट के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और नरसिंहपुर जेल से पैरोल पर बाहर आया था।आरोपी का नाम गणेश उर्फ गोलू है और वह सिवनी जिले के भैरवगंज का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि वह 2010 के हत्या और लूट के मामले का आरोपी है।