पटना मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है। अब अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण ने भी रफ्तार पकड़ ली है। पटना जंक्शन से रुकनपुरा तक अप्रैल से मेट्रो टनल बनेगी। इससे पहले इस दायरे में आने वाली बड़ी बिल्डिंगों की जांच होगी। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है।मीठापुर स्थित आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी का ज्वाइंट प्रॉपर्टी रेफरेंस (JPR) सर्वे किया गया है।