बैरिया: पखनाहा बाजार के लक्की मोबाइल सेंटर में चोरी, चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी
बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। पखनाहा बाजार स्थित बांध के समीप लक्की मोबाइल सेंटर दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन, नगद राशि और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। दुकान के संचालक संतोष कुमार, निवासी जगिराहा वार्ड नंबर 5, ने बताया।