बरहट: केनुहट मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, युवक घायल
Barhat, Jamui | Apr 6, 2026 मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर केनुहट मोड़ के पास सोमवार को 9 बजे के लगभग भीषण सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान सजानंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार देवेश कुमार देव गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और उसने पीछे से साइकिल सवार को टक्कर मार दी।