मांझी: वार्ड पार्षद राजा बाबू हत्याकांड में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
Manjhi, Saran | Jun 4, 2026 नगर पंचायत मांझी के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड में फरार चल रहे 3 नामजद अभियुक्तों ने बुधवार को छपरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया सरेंडर करने वालों में मिथिलेश यादव धर्मेंद्र यादव तथा विजय चौधरी शामिल है बताया जाता है कि मांझी पुलिस द्वारा लगातार दबिश दिए जाने और आरोपियों के घर पर कुर्की जप्ती का इश्तिहार चश्पा किए जाने के बाद सरेंडर किया है।