बदायूं: ननाखेड़ा गांव में आग से 9 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख
Budaun, Budaun | Apr 14, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के ननाखेड़ा गांव के रहने वाले नसरत के खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। अचानक खेत में खड़ी गेहूं की 9 बीघा फसल में आग लग गई और देखते ही देखते फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।