खरगोन जिले में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में ओपीडी टाइम में सेवाएं देने के लिए जिले के डॉक्टर्स को शपथ पत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। ओपीडी टाइम में प्राइवेट क्लीनिकों पर सेवाएं नहीं देने के सख्त निर्देश हैं। जिले के 27 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर्स ने अभी तक शपथ पत्र नहीं दिए हैं।