मरवाही: लोहारी में रहस्यमयी आग से कार जलकर खाक, देर रात घर के बरामदे में खड़ी कार में लगी आग
मरवाही थाना क्षेत्र के लोहारी में देर रात एक रहस्यमयी घटना में घर के बरामदे में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, लोहारी निवासी अश्विनी चतुर्वेदी की कार घर के बरामदे में खड़ी थी। रात करीब 2 बजे अचानक कार का हॉर्न बजने लगा।