कोटड़ी: बडलियास में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि, आधे घंटे तक हुई बारिश
बडलियास कस्बे व आसपास के क्षेत्र में दिनभर की उमस के बाद शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई और इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे। आंधी के चलते दुकानों के बैनर, पोस्टर और साइन बोर्ड उखाड़कर सड़क पर आ गए