शामगढ़: नाग-नागिन का 4 फीट लंबा जोड़ा प्रणय नृत्य करते हुए दिखा, वार्डवासी काफ़ी देर तक देखते रहे
नगर के रिटायर्ड कॉलोनी महाराणा प्रताप उद्यान के पास में एक नाग नागिन का जोड़ा प्रणय नृत्य करता हुआ वार्ड वासियों को नजर आया। वही यह नृत्य नाग नागिन द्वारा काफी देर तक किया गया। इस प्रणय नृत्य को मेथुन नृत्य के नाम से भी जाना जाता है नागअपने शरीर को मादा से लपेटकर प्रजनन करता हुआ दिखाई देता है। इस क्रिया को लेकर नाग नागिन 1 से 2 फीट ऊंचे होकर नृत्य करते है।