रानीगंज प्रखंड में इन दिनों खेतों की हरियाली के बीच किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही है। पाट की फसल बारिश के बाद खड़ी है, लेकिन जरूरी यूरिया खाद के अभाव में किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। समय पर खाद नहीं मिलने से उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है।