नावकोठी: पीरनगर गम्हरिया में अनियंत्रित वाहन की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर चौक के करीब अनियंत्रित वाहन के टक्कर से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क पर जाम कर हंगामा करना शुरू किया। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि मृतका मनोग पासवान की पत्नी सुंदरी देवी है।