बुधवार को खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामकिशोर वर्मा के द्वारा ग्राम पंचायत मानपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन खुला पाया गया व पंचायत सहायक किरन देवी मौके पर उपस्थित मिलीं। इस मौके पर उन्होंने सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया शौचालय क्रियाशील पाया गया।