कोडरमा: एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को फायरिंग, टेंट लगाना और बैटल क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया
राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा के प्रांगण में ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के तत्वाधान में कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेडल के नेतृत्व में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन क्लोजिंग एड्रेस में कमान अधिकारी विजय कुमार ने एनसीसी कैडेटो को नेतृत्व कौशल विकसित करने की जानकारी दी।