सारंगपुर: 36 वर्षों से मनाया जा रहा रामायण वार्षिक उत्सव, भव्य कलश यात्रा और महाप्रसादी के साथ सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ सम्पन्न
सारंगपुर तहसील के ग्राम हराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का समापन शुक्रवार को धार्मिक उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य कलश यात्रा तथा महाप्रसादी वितरण के साथ आज शुक्रवार की सुबह 11:00 सम्पन्न हुआ। आयोजन के अंतिम दिन गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। समापन अवसर पर मंदिर परिसर