कोल: अकराबाद में पति के घर में घुसने पर देवरानी ने लगाई रोक, विरोध पर की मारपीट, घायल महिला अस्पताल पहुँची
अकराबाद के भूपालगढ़ी गांव में देवरानी ने अपनी जेठानी से मारपीट की, जिससे जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित महिला ने देवरानी और देवर पर घर में घुसने से रोकने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।भूपालगढ़ी निवासी गीता देवी पत्नी गोपी सिंह बाहर रहकर मजदूरी करती हैं। दो महीने पहले वह अपने मायके दिल्ली से गांव लौटी थीं।