अमरोहा: अमरोहा में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार छात्र को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
Amroha, Amroha | Jun 11, 2026 अमरोहा के केलसा रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि छात्र अक्षय पत्र पुत्र संजीव कुमार निवासी गांव अंबरपुर थाना देहात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है