भोपाल के बोट क्लब पर आज योग और रैकी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जल तत्व के बीच अध्यात्मिक अनुभव देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कई लोग तालाब के बीच में जाकर ध्यान और योगाभ्यास में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप सूर्यवंशी उपस्थित रहे, जिन्होंने उपस्थित लोगों को योग और ध्यान की महत्ता के बारे में मार्गदर्शन दिया |