राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रविवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 29 अक्टूबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर बीकानेर में कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें पार्टी राज्य के विकास के लिए सात संकल्प लेगी।